Coronavirus Jharkhand Updates : रांची के हिंदपीढ़ी से कोरोना के 6 नये मामले, बेड़ो से दूसरा, झारखंड में संक्रमितों की संख्‍या 56 हुई

Coronavirus Updates News : झारखंड में कोरोना वायरस (Coronavirus Jharkhand Updates) का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच राज्‍य में कोरोना के 7 नये मामले सामने आये हैं. सभी 7 केस राजधानी रांची से ही हैं. 7 जो नये मामले सामने आये हैं, उसमें 6 हिंदपीढ़ी (Hindpiri) से और एक मामला रांची के बेड़ो ब्‍लॉक से है. इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 56 हो गयी है.

रांची : झारखंड में कोरोना वायरस (Coronavirus Jharkhand Updates) का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बीच राज्‍य में कोरोना के 7 नये मामले सामने आये हैं. सभी 7 केस राजधानी रांची से ही हैं. 7 जो नये मामले सामने आये हैं, उसमें 6 हिंदपीढ़ी (Hindpiri) से और एक मामला रांची के बेड़ो ब्‍लॉक से है. इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 56 हो गयी है.

Also Read: Jharkhand Coronavirus Live : झारखंड में अबतक 56 मामले, ‘हॉट स्पॉट’ बना हिंदपीढ़ी, लगेंगे CCTV कैमरे

मालूम हो झारखंड में कोरोना से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक यहां से 8 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं. बताते चलें की राजधानी रांची का हिंदपीढ़ी इलाका कोरोना का हॉटस्‍पॉट बन चुका है. यहां से अब तक कोरोना के 34 केस सामने आ चुके हैं. वहीं रांची के बेड़ो से कोरोना का यह दूसरा मामला है.

Also Read: केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ता ( DA) पर जुलाई 2021 तक लगी रोक, कोरोना का कहर वेतन पर
Also Read: Ramadan 2020 Date, New Moon: आज दिखेगा चांद, शुरू होगा रमजान का पवित्र महीना, जानिए इससे जुड़ी हर जानकारी

आज झारखंड में कुल 283 कोरेाना टेस्‍ट हुए जिसमें 276 निगेटिव और 7 पॉजिटिव केस आये. झारखंड में एक्टिव केस 49 और 8 लोग ठीक होकर घर भेजे गये हैं. झारखंड में कोरोना के जो केस आये हैं उसमें राजधानी रांची से 36, बोकारो में 10, हजारीबाग में 3, धनबाद में दो, गिरिडिह में 1, सिमडेगा में दो, कोडरमा में एक, देवघर में एक और गढ़वा में एक कोरोना के केस हैं.

गौरतलब है कि कल बुधवार को भी राज्‍य में कोरोना के 4 नये केस आये थे. जिसमें राजधानी रांची के कोरोना हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से तीन और गढ़वा जिला से एक मामले सामने आये थे. हिंदपीढ़ी से ही राज्‍य में कोरोना का पहला केस सामने आया था. जमात में शामिल मलेशियाई महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.

Also Read: ‘तबलीगी जमात के गुनाह को पूरे समुदाय के गुनाह के तौर पर नहीं देखा जा सकता’

इस बीच झारखंड को कोरोना के खिलाफ जंग में बड़ी राहत तब मिली जब खबर आयी कि राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से एक ही परिवार के चार लोग ठीक होकर घर लौट गये. रिम्‍स में भर्ती हिंदपीढ़ी के चारों (एक ही परिवार के) को बुधवार देर रात छुट्टी दे दी गयी. जिसमें एक बच्‍चा भी शामिल है. इस परिवार के दो लोगों (माता-पिता) की मौत कोरोना के कारण हो चुकी है. पिता की मौत 12 अप्रैल को, जबकि मां की मौत 21 अप्रैल हो हुई. हालांकि मां की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी.

Also Read: देश के तीन राज्य हुए कोरोना फ्री, इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में नहीं पहुंचा एक भी केस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >