Coronavirus In Jharkhand : कोरोना काल में आप तनाव में हैं, तो मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल, बच्चे व किशोरों के लिए इन नंबरों पर करें फोन
Coronavirus In Jharkhand, रांची न्यूज : कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह जारी है. 27 मई तक इसकी अवधि बढ़ा दी गयी है. रांची जिलावासियों की सुविधा के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है. उपायुक्त छवि रंजन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से एक और पहल की गई है. जिला प्रशासन रांची द्वारा केंद्रीय मन:चिकित्सा संस्थान के सहयोग से 24 घंटे मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन की शुरूआत की गई है.
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
Coronavirus In Jharkhand, रांची न्यूज : कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह जारी है. 27 मई तक इसकी अवधि बढ़ा दी गयी है. रांची जिलावासियों की सुविधा के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है. उपायुक्त छवि रंजन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से एक और पहल की गई है. जिला प्रशासन रांची द्वारा केंद्रीय मन:चिकित्सा संस्थान के सहयोग से 24 घंटे मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन की शुरूआत की गई है.
मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन के लिए निम्न नंबर जारी किए गए हैं
बच्चे और किशोरों के मेन्टल हेल्थ केयर के लिए हेल्पलाइन नंबर 9334915046 और 9334915053 जारी किये गये हैं, जिस पर कॉल कर परामर्श लिया जा सकता है. सुसाइड प्रिवेंशन के लिए भी जिला प्रशासन की ओर से टोल फ्री नंबर जारी किया गया है. यह टोल फ्री नंबर है 18003451849
मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन सेवा जारी करते हुए रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि यह आपात परिस्थिति है. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर अगर आप मायूस या घबराए हुए हैं या समझ नहीं पा रहे हैं, तो मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें. कठिन घड़ी में रांची जिला प्रशासन आपके साथ है.