Coronavirus in Jharkhand: कोरोना से बचाव को गोमिया विधायक डॉ लंबोदर ने दिये 15 लाख

Coronavirus in Jharkhand: गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न होने वाली महामारी की रोकथाम व बचाव के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने विधायक फंड से पांच-पांच लाख (कुल 15 लाख) रुपये आवंटित किये हैं.

कसमार : गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न होने वाली महामारी की रोकथाम व बचाव के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने विधायक फंड से पांच-पांच लाख (कुल 15 लाख) रुपये आवंटित किये हैं.

डॉ लंबोदर नेबमंगलवार को इस आशय का पत्र उप विकास आयुक्त बोकारो लिखकर इस बाबत आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है. विधायक ने अपने पत्र में लिखा है कि जनहित में इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. डॉ लंबोदर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना की रोकथाम व बचाव के लिए निरोधात्मक उपाय में प्रयुक्त होने वाली जीवन रक्षक दवाइयों, पीपीइ किट, मास्क, सेनेटाइजर, जीवाणुरोधी रसायन एवं उपकरण तथा एन्टी रैबिज आदि की उपलब्ध्ता सुनिश्चित करने के लिए तीनों प्रखंडों (कसमार, पेटरवार व गोमिया) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को स्थानीय क्षेत्र विकास विधायक निधि (सामान्य) से उक्त राशि निर्गत एवं स्वीकृत करने की अनुशंसा की गयी है.

डॉ लंबोदर ने एक अन्य विज्ञप्ति जारी कर झारखंड में लागू लॉकडाउन का पालन करने की अपील क्षेत्र की जनता से की है. उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के रूप में देश में बड़ी विपत्ति आई है. सभी के सहयोग से ही इससे निपटा जा सकता है. कुछ दिन लोग अपने घरों में ही रहें. बाहर जाकर इस बीमारी को अपने घर लाने का जोखिम न उठाएं. सावधानी, संयम, सजगता एवं शतर्कता से ही इससे बचा जा सकता है. उन्होंने कहा है कि सरकार एवं प्रशासन के निर्देशों का हर हाल में पालन करें.

कसमार प्रमुख ने दिये 25 हजार

इधर, कसमार प्रमुख विजय किशोर गौतम ने कोरोना से बचाव के लिए अस्पताल प्रबंध निधि से 25 हजार रुपये निर्गत किया है. इस बाबत प्रमुख ने मंगलवार को कसमार के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवाब को पत्र लिखकर बताया है कि उक्त राशि से कोरोना से बचाव के लिए निरोधात्मक, जीवनरक्षक दवाइयां, मास्क, सेनेटाइजर व अन्य किट की क्रय कर गरीब, लाचार व असहाय जरुरात्ममदों को उपलब्ध करायी जाए. बताया है कि इस संबंध में एचएमएस के सदस्य गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो से भी सहमति प्राप्त कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >