Corona Virus : कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये 48 की हुई जांच

लोअर बाजार थाना क्षेत्र के नेताजी नगर निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 48 लोगों की पहचान की. इसके बाद मेडिकल टीम बुला कर शनिवार शाम से लेकर रविवार तक जांच की गयी. जांच के दौरान नेताजी नगर में मेडिकल टीम के सहयोग के लिए सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह, सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडे और लोअर बाजार थाना प्रभारी मौजूद रहे.

रांची : लोअर बाजार थाना क्षेत्र के नेताजी नगर निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 48 लोगों की पहचान की. इसके बाद मेडिकल टीम बुला कर शनिवार शाम से लेकर रविवार तक जांच की गयी. जांच के दौरान नेताजी नगर में मेडिकल टीम के सहयोग के लिए सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह, सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडे और लोअर बाजार थाना प्रभारी मौजूद रहे. पुलिस के अनुसार, कोरोना संक्रमित व्यक्ति के कांटेक्ट के जरिये 60 से अधिक लोगों के उसके संपर्क में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आने की जानकारी मिली है. इसमें कुछ लोग नेताजी नगर से सटे आगे के मोहल्ला में नामकुम थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं. सभी की पहचान कर जांच करायी जा रही है. इसके साथ ही उन्हें क्वॉरेंटाइन भी किया जा रहा है.टेस्ट कराने के लिए खुद से आगे आये लोगनेताजी नगर में कोरोना संक्रमण की जांच कराने के लिए लोगों ने दिलचस्पी दिखायी. कुछ महिला और पुरुष खुद आगे आकर जांच कराने की मांग करने लगे. उ���्हें समझाया गया कि वे पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आये हैं. अभी 80 टेस्ट किट ही जांच के लिए भेजा गया है. इसलिए आरंभिक चरण में उन्हीं लोगों की जांच आवश्यक है, जो पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आ चुके हैं.इलाके में पसरा रहा सन्नाटा, दुकानें रही बंदनेताजी नगर की गलियों और मुख्य सड़क पर रविवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक बिल्कुल सन्नाटा पसरा रहा. हालांकि लोग अपने घर की बालकोनी में खड़े हो कर झांकते दिखे. मुख्य सड़क की दुकानें और रोजाना लगनेवाली सब्जी दुकानें भी बंद रहीं. नेताजी नगर के विभिन्न इलाके में पुलिस सख्ती से जांच करती रही और बाहर निकलनेवालों पर निगरानी करती रही. कुछ लोग बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाया कि आपकी सुरक्षा के लिए यही बेहतर होगा कि अपने घर में रहें. इसके बाद लोग अपने घर को लौट गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >