Corona Vaccination In Ranchi : रांची में आज 13 केंद्रों पर टीकाकरण, यहां लग रहा कोवैक्सीन का टीका

झारखंड की राजधानी रांची में आज शुक्रवार को 13 केंद्रों पर वैक्सीन लगायी जा रही है. टीकाकरण में सभी सेंटर पर कोवैक्सीन का टीका दिया जा रहा है. शहर में बंदोबस्त कार्यालय और सीसीएल में कोविशील्ड का टीका दिया जा रहा है.

Corona Vaccination In Ranchi, रांची न्यूज : झारखंड की राजधानी रांची में आज शुक्रवार को 13 सेंटर पर टीकाकरण किया जा रहा है. इसमें से आठ वर्किंग सेंटर बनाये गये हैं. पांच सामान्य सेंटर बनाये गये हैं. ग्रामीण सेंटर में सिर्फ जीवीआइ कैंपस नामकुम को रखा गया है.

पांच सामान्य सेंटर में फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी, बंदोबस्त कार्यालय कचहरी, हटिया रेलवे, सीसीएल और रिम्स को रखा गया है. वहीं आठ वर्किंग सेंटर में मोबाइल वैन, वेंडर मार्केट, सदर अस्पताल, नेपाल हाउस, प्रोजेक्ट भवन, हाइकोर्ट, विधानसभा और सीसीएल सेंटर शामिल हैं.

Also Read: झारखंड में मानव तस्करी की शिकार होने से बची आदिवासी महिला, अपहरण के बाद पुलिस ने कराया मुक्त

ग्रामीण सेंटर में सिर्फ जीवीआइ कैंपस नामकुम को रखा गया है. रांची में शुक्रवार को होने वाले टीकाकरण में सभी सेंटर पर को-वैक्सीन का टीका दिया जायेगा. शहर में बंदोबस्त कार्यालय और सीसीएल में कोविशील्ड का टीका दिया जायेगा.

Also Read: Judge उत्तम आनंद हत्याकांड की CBI जांच शुरू, दिल्ली से झारखंड पहुंची स्पेशल टीम ने ली पूरी डिटेल्स

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में गुरुवार को 28 बॉक्स कोवैक्सीन हैदराबाद से आया. इसे राज्य सरकार के प्रतिनिधि को दे दिया गया. इस वैक्सीन के आने से राज्य में इसकी कमी काफी हद तक दूर होगी. रांची में गुरुवार को 8094 लोगों को टीका दिया गया. इसमें 5436 को पहला डोज और 2658 को दूसरा डोज दिया गया. आपको बता दें कि कोरोना के खिलाफ जंग में झारखंड में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है. इसी दिशा में आज शुक्रवार को टीकाकरण शिविर लगाया जा रहा है.

Also Read: झारखंड में JMM नेता की कार का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े ढाई लाख रुपये की चोरी, वारदात CCTV कैमरे में कैद

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >