कोरोना पॉजिटिव मिली गर्भवती महिला का ट्रूनेट टेस्ट निगेटिव

प्रखंड के हातमा गांव में कोरोना पॉजिटिव मिली 21 वर्षीय गर्भवती महिला का ट्रूनेट टेस्ट निगेटिव आया है.

मांडर : प्रखंड के हातमा गांव में कोरोना पॉजिटिव मिली 21 वर्षीय गर्भवती महिला का ट्रूनेट टेस्ट निगेटिव आया है. कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने के बाद मेडिकल की टीम ने मंगलवार को उसका टेस्ट किया.

गर्भवती महिला का गांव में ही सैंपल लिया था. ट्रूनेट टेस्ट के निगेटिव होने की जानकारी प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ किशोर कुल्लू ने दी. बताया कि महिला का सैंपल आरटीपीसीआर के लिए भी भेजा गया है.

चिकित्सा प्रभारी के अनुसार मेडिकल की टीम ने बुधवार को हातमा गांव में संक्रमित महिला के सीधे संपर्क में आये 11 अन्य व्यक्तियों का भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >