70 आरोपियों की कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं आयी, नहीं भेजे जा सके जेल

70 आरोपियों की कोरोना जांच रिपोर्ट नहीं आयी, नहीं भेजे जा सके जेल

रांची : रांची जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र के 70 आरोपियों का सैंपल कोरोना जांच के लिए लिया गया है, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आया है. इस कारण आरोपियों को जेल नहीं भेजा जा सका है. सभी को संबंधित थाना में रखा गया है.

इनमें बरियातू थाना के चार, सदर थाना के चार व लालपुर थाना के 10 सहित अन्य थाना के आरोपी शामिल हैं. बिना जांच रिपोर्ट के उन्हें कोर्ट में भी पेश करने पर पाबंदी लगा दी गयी है.

इधर, होटवार जेल ने भी शर्त रखी है कि कोविड-19 जांच रिपोर्ट के साथ ही आरोपियों को जेल भेजा जाये़ बिना रिपोर्ट के उन्हें जेल में नहीं रखा जायेगा़ इस कारण थाना प्रभारियों की परेशानी बढ़ गयी है़

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >