हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा

भक्तिमय हुआ माहौल

इटकी. गढ़गांव स्थित एनएच-23 स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आयोजन किया गया. इस दौरान मंदिर प्रांगण से महिलाओं ने भव्य कलशयात्रा निकाली. सैकड़ों महिलाएं पॉवर ग्रिड स्थित बिरगोड़ा नदी पहुंचीं, जहां से जल लेकर अनुष्ठान स्थल पर पहुंचीं. आचार्य नीरज त्रिपाठी व पंडित प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में अनुष्ठान का आयोजन किया गया. संध्या में अखंड हरिकीर्तन और मंगलवार को भंडारा के बाद पूर्णाहुति होगी. यजमान के रूप में सीताराम साहू, विकास साहू, विक्रम शिव कुमार, देवकुमार साहू शामिल थे. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिवसेना झारखंड राज्य प्रमुख दीपक सिंह व प्रताप सिंह का सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >