लोकसभा चुनाव 2024 से पहले रायपुर के कांग्रेस अधिवेशन में झारखंड के डेलिगेट्स

मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया, तो वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा और उसके पहले के कई विधानसभा चुनावों का भी जिक्र किया.

लोकसभा चुनाव 2024 की पृष्ठभूमि में कांग्रेस का 85वां पूर्ण महाधिवेशन शुरू हो गया है. इस महाधिवेशन में भाग लेने के लिए झारखंड से 61 डेलिगेट्स का दल छत्तीसगढ़ की राजधानी नया रायपुर पहुंच गया है. इसमें निर्वाचित डेलिगेट्स के साथ-साथ समायोजित डेलिगेट्स भी शामिल हैं. महाधिवेशन के पहले दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नया रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह नगर में स्टीयरिंग कमेटी को संबोधित किया.

स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र

मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया, तो वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा और उसके पहले के कई विधानसभा चुनावों का भी जिक्र किया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुलजी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा से देश भर में ऊर्जा भरी. महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों पर जागरूकता का संचार किया. उस जोश को हमें बनाये रखना है.

Also Read: कांग्रेस का 85वां अधिवेशन 24 फरवरी से छत्तीसगढ़ में, झारखंड से जायेंगे 61 डेलिगेट्स, यहां देखें पूरी लिस्ट
2024 के लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महाधिवेशन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में कांग्रेस का यह महाधिवेशन आधा दर्जन राज्यों के विधानसभा चुनावों और उसके बाद वर्ष 2024 के आम चुनावों की पृष्ठभूमि में हो रहा है. कांग्रेस के हर महाधिवेशन में कुछ अहम फैसले हुए हैं, जिससे हमारा संगठन आगे बढ़ा. कुछ अधिवेशन मील का पत्थर बने.

नया रायपुर के इतिहास में दर्ज कराने का मौका : मल्लिकार्जुन खरगे

खरगे ने कहा कि कांग्रेस महाधिवेशन में कई ऐसे फैसले लिये गये, जो इतिहास बन गये. उन फैसलों को आज भी याद किया जाता है. उन्होंने कहा कि फैजपुर, बांकीपुर, हरिपुरा से कई ऐसी जगहें हैं, जिसे लोग सिर्फ इसलिए याद करते हैं, क्योंकि वहां कभी न कभी कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था. हमारे सामने मौका है कि नया रायपुर को भी हम इतिहास में दर्ज करा दें, ताकि आने वाले समय में यह हमें रास्ता दिखाता रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >