ओरमांझी में कांग्रेस ने चलाया जनसंपर्क अभियान

रांची संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंजूर अहमद अंसारी के नेतृत्व में ओरमांझी के चकला, गगारी, बरवे, चंदरा, मायापुर, कुच्चू आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया.

ओरमांझी. रांची संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में सोमवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंजूर अहमद अंसारी के नेतृत्व में ओरमांझी के चकला, गगारी, बरवे, चंदरा, मायापुर, कुच्चू आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की गयी. मंजूर अहमद अंसारी ने कहा देश में महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों के साथ समाज के अन्य वर्गों के विकास और उत्थान के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की जरूरत है. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष तुलसी खरवार, उपप्रमुख रिजवान अंसारी, अशोक गुप्ता, सुरेश प्रसाद साहू, रमेश चंद्र उरांव, अनिता देवी, शोभा देवी, परमेश्वर भोगता, रीना मुंडा, जुलिता देवी, सीता देवी, प्रमूला देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >