Political news : कांग्रेस आदिवासियों की सबसे ज्यादा विरोधी : भाजपा

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पार्टी पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया है.

रांची.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पार्टी पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम नेता वर्तमान में आदिवासियों के हितों के लिए आंसू बहाने का नाटक कर रहे हैं. जबकि, इनका इतिहास आदिवासियों पर अत्याचार से भरा हुआ है.

उन्होंने कहा कि सरायकेला-खरसावां गोलीकांड में हजारों आदिवासियों को गोली मारी गयी थी. गुआ गोलीकांड में झारखंड आंदोलनकारियों को थाने की हाजत से बाहर निकालकर गोली मार दी गयी थी. दोनों समय कांग्रेस की ही सरकार प्रदेश में थी. मामले को रफा-दफा कर दिया गया. श्री शाहदेव ने कहा कि झारखंड आंदोलन की सबसे बड़ी विरोधी कांग्रेस पार्टी ही रही थी. आंदोलनकारियों पर जुल्म ढाया गया था.

कांग्रेस ने द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ वोटिंग की थी

कांग्रेस ने आजादी के बाद से इस मांग को लंबे समय तक लटका कर रखा. आवश्यकता पड़ने पर झामुमो के सांसदों को खरीद भी लिया, लेकिन अलग राज्य नहीं दिया था. उन्होंने कहा कि जब देश को पहली बार एक आदिवासी राष्ट्रपति मिलने वाली थी, तो कांग्रेस ने पूरे देश में द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ वोटिंग की थी. कांग्रेस ने अपने अधिकांश सहयोगी दलों से भी द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ वोट दिलाया था. उस समय इनका आदिवासी प्रेम गायब हो गया था. यह घटना इनके आदिवासियों के प्रति असली सच को उजागर करती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >