Ranchi News: कंप्यूटरीकृत लैम्प्स-पैक्स प्रज्ञा केंद्र का करेंगे काम

Ranchi News : राज्य सहकारिता विकास समिति की बैठक सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव अलका तिवारी ने की.

रांची. राज्य सहकारिता विकास समिति की बैठक सोमवार को हुई. इसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव अलका तिवारी ने की. मौके पर निर्णय लिया गया कि राज्य में कंप्यूटरीकृत लैम्प्स-पैक्स प्रज्ञा केंद्र के रूप में काम करेंगे. इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के संसाधनों और अधिकतम लोगों की जरूरत के अनुसार ही सहकारिता विकास की योजना तय करें. कुछ जिलों में सहकारिता बैंक पहले अपनी स्थिति मजबूत करे, फिर विस्तार की योजना पर काम करे. उन्होंने कहा कि उन विकास योजनाओं को नहीं लें, जो बाद में राज्य पर बोझ साबित हों.

राज्य के 1270 लैम्पस-पैक्स हुए ऑनलाइन

राज्य सहकारिता विकास समिति की बैठक में बताया गया कि राज्य के चयनित 1500 लैम्पस-पैक्स में से 1270 कंप्यूटरीकृत होकर ऑनलाइन हो चुके हैं. शेष 230 समितियों को 31 मार्च तक कंप्यूटरीकृत कर लेने का लक्ष्य है. वहीं राज्य के शेष बचे 2949 लैम्पस-पैक्स के कंप्यूटरीकरण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है. जो लैम्पस-पैक्स ऑनलाइन हो गये हैं, उन्हें प्रज्ञा केंद्र के रूप में सेवा देने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए बैठक में इन समितियों को झारसेवा लॉगिन आइडी देने का निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >