कॉलेज में होगी वित्तीय अनियमितता की जांच

शहीद वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज चान्हो में शासी निकाय की बैठक शुक्रवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में हुई.

प्रतिनिधि, चान्हो.

शहीद वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज चान्हो में शासी निकाय की बैठक शुक्रवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रांची डीएसइ विनय कुमार, काॅलेज के सचिव अजीत कुमार सिंह, बीडीओ बरुण कुमार, जैक के प्रतिनिधि व अन्य सदस्य मौजूद थे. बैठक में काॅलेज की शैक्षणिक स्थिति, आधारभूत संरचना, आय-व्यय व अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. आय-व्यय के हिसाब-किताब के दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ सुशील मिंज शासीी निकाय के समक्ष स्पष्ट हिसाब देने में असफल रहे. वे न तो रोकड़ पंजी दिखा पाये और न ही अन्य पंजी. कॉलेज में जैक से निर्धारित छात्र संख्या से अधिक नामांकन करने, प्राचार्य डॉ सुशील मिंज के पास बीएड की डिग्री नहीं होने का भी मामला सामने आया. मामले की गंभीरता को देखते कृषि मंत्री ने जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया कि वह विशेष जांच कमेटी गठित कर शहीद वीर बुधु भगत इंटर काॅलेज में वित्तीय अनियमितता सहित अन्य मामलों की जांच करें. उन्हाेंने 20 दिनों के अंदर उन्हें रिपोर्ट करने को कहा. मामले में डीएसइ विनय कुमार ने कहा कि जांच कमेटी कॉलेज के आय-व्यय के साथ प्रिंसिपल सहित सभी शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच करेगी. जांच के बाद जो भी गड़बड़ी पायी जायेगी, उस पर कार्रवाई की जायेगी.

शहीद वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज में शासी निकाय की बैठक

वित्तीय गड़बड़ी व अन्य जांच के लिए बनायी गयी कमेटी

चान्हो 1, बैठक में उपस्थित कॉलेज के शासी निकाय के लोग.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >