कॉलेज का स्थापना दिवस मना

काशीबाई गणपत काॅलेज चकमे, ठाकुरगांव का स्थापना दिवस धूमधाम से शनिवार को मनाया गया.

बुढ़मू.

काशीबाई गणपत काॅलेज चकमे, ठाकुरगांव का स्थापना दिवस धूमधाम से शनिवार को मनाया गया. शुभारंभ विशिष्ट अतिथि विधायक सुरेश बैठा व फाॅर्मेसी काउंसिल झारखंड के रजिस्ट्रार सह सचिव प्रशांत कुमार पांडेय, डीएसपी रामनारायण चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया. विधायक ने कहा कि काशीबाई गणपत काॅलेज ने ग्रामीण क्षेत्र में नर्सिंग काॅलेज खोलकर क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहतर अवसर प्रदान किया है. आप पूरी निष्ठा से पढ़ाई करें, सफल जरूर होंगे. फाॅर्मेसी काउंसिल झारखंड के रजिस्ट्रार सह सचिव प्रशांत कुमार पांडेय ने कहा कि संस्थान के प्रोफेसर जो भी पढ़ाई करायें, वे बच्चों के दिल में उतर जाये. अनुराग चौहान ने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति समाज के चहुंमुखी विकास में योगदान देता है और हमारा प्रण है कि काॅलेज आसपास के सभी युवाओं को शिक्षित करने का कार्य करेगा. प्रिंसिपल प्रियंका पाठक ने कहा कि काॅलेज का उद्देश्य निम्न आय वर्ग से आनेवाले बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर सकें. समारोह को विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, जिप सदस्य मनोज वाजपेयी, जिप सदस्य रामजीत गंझू, उपप्रमुख हरदेव साहू, भाजपा नेता अशोक साहू ने भी संबोधित किया. छात्र-छात्राओं ने कर्तव्य परायण रहकर नि:स्वार्थ भाव से काम करने का संकल्प लिया. छात्र व छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. साथ ही पोस्टर बनाओ, रंगोली, टग ऑफ वाॅर, म्यूजिकल चेयर और चम्मच दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें बेहतर प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर प्रबंधक निर्देशक रवींद्र महतो, प्रियंका पाठक, अभिषेक कुमार, रंजना कांत वर्मा, सिकंदर यादव, कलावती कुजूर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KALICHARAN SAHU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >