रांची में खादी मेले का सीएम हेमंत सोरेन ने किया उद्घाटन, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

हेमंत सोरेन ने कहा कि जमाना चाहे जितना आगे बढ़ जाए, अपने राज्य झारखंड और अपने देश भारत में आज भी ग्रामीण तथा स्वदेशी व्यवस्था की अहमियत कायम है. देहाती ग्रामोद्योग को आगे बढ़ाना है. इससे जुड़ी चुनौतियों से हमें निबटना है. यह काम सिर्फ सरकार नहीं कर सकती.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार (सात जनवरी) को झारखंड के सबसे बड़े मेले का उद्घाटन किया. राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में ‘राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2023-24’ का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि खादी सिर्फ पहनावा नहीं है. यह हमारी सभ्यता, संस्कृति, परंपरा और स्वदेशी होने का परिचायक है. उन्होंने कहा कि हम सभी इस बात से भली-भांति वाकिफ हैं कि खादी के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम जुड़ा है. बापू ने देश-दुनिया में खादी को पहचान दिलाई. हमें भी खादी से जुड़ना चाहिए. तभी हम अपने पारंपरिक स्वदेशी व्यवस्था को और मजबूत कर पाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तकनीक का जमाना है. भौतिकतावादी जमाना है. हम मशीनों के साथ जी रहे हैं. बावजूद इसके हमने अपनी सभ्यता, परंपरा और संस्कृति को नहीं छोड़ा. खादी एवं सरस महोत्सव इसी कड़ी का हिस्सा है.

भारत में ग्रामीण व स्वदेशी व्यवस्था की अहमियत कायम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जमाना चाहे जितना आगे बढ़ जाए, अपने राज्य झारखंड और अपने देश भारत में आज भी ग्रामीण तथा स्वदेशी व्यवस्था की अहमियत कायम है. देहाती ग्रामोद्योग को आगे बढ़ाना है. इससे जुड़ी चुनौतियों से हमें निबटना है. यह काम सिर्फ सरकार नहीं कर सकती. इसके लिए हर व्यक्ति को पहल करनी होगी. उन्होंने कहा कि सरकार देसी उत्पादों को बढ़ावा देने की लगातार कोशिश कर रही है. झारखंड में सखी मंडल से जुड़कर लाखों महिलाएं तरह-तरह के उत्पाद बना रही हैं और उसे बेचकर आजीविका कमा रहीं हैं.

Also Read: रांची में चल रहा खादी मेला लोगों को कर रहा आकर्षित, सिल्क साड़ी से लेकर इन सामानों की हो रही जमकर खरीददारी

सखी मंडल के उत्पादों में नहीं होता केमिकल

मुख्यमंत्री ने कहा कि सखी मंडल के उत्पादों में केमिकल नहीं होता. ये पूर्णत: स्वदेशी उत्पाद हैं. सरकार इन दीदियों के उत्पादों को पलाश ब्रांड के माध्यम से बाजार उपलब्ध करा रही है, ताकि उनकी आजीविका के साधनों को और मजबूत कर सके. हम सबको इनका उत्पाद खरीदकर इन्हें मजबूत बनाना होगा. सखी दीदियां मजबूत होंगी, तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी. इससे अपना राज्य भी समृद्ध होगा.

रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरत सभी को : हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरत हमारे पूर्वजों को थी, हमें भी है और हमारी आने वाली पीढ़ी को भी रहेगी. इसके बिना हमारी जिंदगी आगे नहीं बढ़ सकती. इसलिए हमारी सरकार सुनिश्चित कर रही है कि हर किसी के लिए रोटी, कपड़ा और मकान की व्यवस्था हो.

Also Read: खादी मेला की अनोखी तस्वीरें : बच्चे को गोद में लेकर रैंप पर उतरी माॅडल, दिव्यांगों ने भी बिखेरा जलवा

कार्यक्रम में मौजूद रहे विधायक और सांसद

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, उद्योग विभाग के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह और ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >