सीआइएसएफ ने पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआइएसएफ ने बचरा में सी कंपनी व पिपरवार डी कंपनी परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण किया.

प्रतिनिधि, पिपरवार.

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआइएसएफ ने बचरा में सी कंपनी व पिपरवार डी कंपनी परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण किया. कमांडेंट अमित कुमार के निर्देशन में अधिकारियों व जवानों ने 200 औषधीय व फलदार पौधे लगाये. जिससे लोगों को भविष्य में फल के साथ स्वच्छ हवा मिल सके. इस दौरान कमांडेंट अमित कुमार ने जवानों को कहा कि पर्यावरण संरक्षण पूरी मानवता की साझा जिम्मेदारी है. प्राकृतिक संसाधनों के अनियंत्रित दोहन, बढ़ते प्रदूषण के कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है. इससे ग्लोबल वार्मिंग, तापमान में वृद्धि व जलवायु परिवर्तन जैसी घटनाएं देखने को मिल रही है. ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए. मौके पर सहायक कमांडेंट मनोहर बरवा, निरीक्षक सरोज कुमार साह, पंकज झा, सुचिता तिग्गा, अनिल कुमार सहित काफी संख्या में जवान शामिल थे. इधर, किचटो पंचायत में सचिवालय परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण किया. न्यू विजैन देवी मंडप परिसर में भी ग्रामीणों पौधे लगाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA RANA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >