कोयला तस्करी के खिलाफ सीआईएसएफ की कार्रवाई जारी, 126 टन अवैध कोयला बरामद

कुजू क्षेत्र में सीआइएसएफ ने छापामारी कर 126 टन अवैध कोयला बरामद किया है. कोयला तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है.

पिपरवार (रांची): पिपरवार-एनके की सीआइएसएफ टीम ने कुजू क्षेत्र के तोपा मैगजिन और शिव मंदिर परिसर में मंगलवार शाम छापामारी कर करीब 126 टन अवैध कोयला बरामद किया. बरामद कोयले की कीमत करीब 3,04,668 रुपये बतायी गयी है. कार्रवाई के बाद जब्त कोयले को प्रबंधन को सौंप दिया गया.

कुजू क्षेत्र में सीआइएसएफ की ओर से कोयला तस्करी के खिलाफ लगातार की जा रही छापामारी से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. सीआइएसएफ ने अवैध भूमिगत खदानों का भंडाफोड़ करते हुए अब तक करीब 1000 टन अवैध कोयला जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, कुजू क्षेत्रीय प्रबंधन भी छापामारी अभियान में सीआइएसएफ का सहयोग कर रहा है.

सीआइएसएफ सूत्रों के अनुसार, कुजू क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी की जा रही है. जंगल में जगह-जगह अवैध रूप से कोयला खनन किया जा रहा है. बताया गया कि जंगल में लगभग हर 10 मीटर की दूरी पर अवैध कोयले की खदानें संचालित होने की सूचना है. सीआइएसएफ ने स्पष्ट किया है कि कोयला तस्करी पर पूरी तरह रोक लगने तक कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें- विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने को आईसीएमआर साईन कार्यक्रम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र राणा

मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >