क्रिसमस मानव के प्रति ईश्वर की असीम प्रेम व शांति का महापर्व : ऑस्कर टोप्पो

खलारी में मसीही समुदाय द्वारा प्रभु यीशु का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

खलारी. खलारी में मसीही समुदाय द्वारा प्रभु यीशु का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रभु यीशु के जन्मोत्सव को लेकर मसीही विश्वासियों ने चर्च को आर्कषक रूप से सजाया. शांति नगर खलारी ख्रीस्त राजा चर्च में रात दस बजे कार्यक्रम शुरू हुआ, जो प्रभु यीशु के जन्म के बाद समाप्त हुआ. फादर ऑस्कर टोप्पो ने मिस्सा पूजा करायी. उनके सहयोगी में फादर हिलारियुस तिग्गा व फादर ऑर्थर थे. कार्यक्रम में सभी मसीही विश्वासी हाथों में कैंडल लेकर जुलूस की शक्ल में चर्च के अंदर गये. चर्च में प्रभु यीशु के जन्म पर चरनी को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. इसमे बालक यीशु के जन्म को चरनी के माध्यम से मनोहारी रूप से पेश किया गया. लोगों ने प्रभु यीशु का जयकारा लगाया तथा पटाखे छोड़ कर खुशी का इजहार किया. लोगों ने प्रभु यीशु के जन्म के खुशी में कैरोल गाया तथा एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी. फादर ओस्कर टोप्पो ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु ने यीशु प्रेम, दया व सेवा का संदेश दिया है. क्रिसमस मानव के प्रति ईश्वर की असीम प्रेम व शांति का महापर्व है. फादर ने कहा कि ईश्वर मनुष्य बनकर इस दुनिया में आये. ईश्वर ने हमारे नश्वर रूप में इस दुनिया में जन्म लिया. इनकी याद में हम जन्म पर्व मनाते हैं. हमें भी अपने जीवन में ईश्वर के रूप को पहचान कर उनके अनुरूप बनने की जरूरत है. अंत में उपस्थित लोगों के बीच परम प्रसाद बांटा गया. कार्यक्रम में डॉ निर्मला, हेलेन, दिव्या नवरांगी, प्रदीप कुजूर, बिनीता तिग्गा, नीलम टोप्पो, तेरेसा कुजूर, नेहा रजनी खलखो, हरितिमा तिर्की, अन्ना खलखो, उजाला लकड़ा, पारस उरांव, प्रकाश कुजूर, ज्ञान कुजूर, रोबिन एक्का, आनंद किस्पोट्टा, नितिन कुजूर, अनूप मुंडा, नरेश करमाली, मरियानुस किंडो शामिल थे.

स्लग :::: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रभु यीशु का जन्मोत्सव

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >