बच्चों ने पेश किये नाटक, लोकनृत्य, विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाये

उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह बालमेला का आयोजन किया गया.

खलारी. उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह बालमेला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डोरंडा कॉलेज रांची शिक्षा विभाग के एचओडी डॉ मनोज कुमार तथा विशिष्ट अतिथि रांची वोमेंस कॉलेज की प्राध्यापिका डॉ मंजु कुमारी थे. कार्यक्रम की शुरुआत आरती एवं दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया. कक्षा चार तथा पांच के विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. ततपश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिसमें विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत पर एक नाटक, एक गुजराती लोक नृत्य तथा बालवाटिका के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया. निर्णायक मंडली में सूरज यादव तथा आकाश पी सेबेस्टियन डॉन बॉस्को अकादमी से तथा अर्चना रोज किडो आदर्श विद्यालय से आये हुए थे. अतिथियों का शॉल ओढ़ा कर सम्मान किया गया. इसके बाद फीता काटकर विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया. कक्षा नौ और दस के विद्यार्थियों ने स्वचालित फायर डिटेक्टर सिस्टम, स्वचालित कार्बन अग्मिशामक यंत्र , संग्रहित ऊर्जा, लाइन फॉलोइंग रोबोट कार, स्मार्ट सिटी, अपशिष्ट प्रबंधन, जल सफाई परियोजना तथा ऊर्जा संरक्षण का कार्यकारी मॉडल बनाया जिसे सभी ने सराहा. इसके अलावा कक्षा छह और सात के विद्यार्थियों ने भी कई मॉडल बनाए.कक्षा आठ के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के विभिन्न फूड स्टॉल लगाये, जिसका विद्यार्थियों सहित माता – पिता एवं अभिभावकगण ने भरपूर आनंद उठाया. कक्षा एक से चार के विद्यार्थियों ने कला प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें अनेक प्रकार के कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया. प्राचार्या डॉ. सिस्टर निर्मला सैमुअल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मंच संचालन विज्ञान विभाग की आरती प्रसाद व विद्यार्थियों ने मिल कर किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप- प्राचार्या सिस्टर नेली, अनिमा कांसीर, प्रभाकर शर्मा , अम्बुज कर्मकार , विशाल शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, आरती तिर्की, अल्का राही सहित विज्ञान विभाग के सविता नंदन सिंह, शशि चौधरी, कलबिंदर कौर, सुबी सिंह सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित थे.

लोक नृत्य में उर्सुलाइन कॉन्वेंट प्रथम

आठ नवंबर को रांची में आयोजित उर्सुलाइन इंटरमीडिएट कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित इंटर उर्सुलाइन स्कूल समारोह में नृत्य एवं भाषण प्रतियोगिता हुई. जिसमें सांस्कृतिक लोक नृत्य में उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल खलारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं भाषण प्रतियोगिता में वृष्टि कुमारी और अनन्या कुमारी ने भाग लिया, जिसमें अनन्या कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. शिक्षिका नॉर्बरता टोप्पो द्वारा निर्देशित इस नृत्य को वहां के अतिथियों एवं विद्यार्थियों द्वारा बहुत प्रशंसा प्राप्त हुई.

उर्सुलाइन कॉन्वेंट स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी सह बाल मेला का हुआ आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >