Maiya Samman Yojana: रक्षाबंधन से पहले 3.95 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची 98.92 करोड़ की सम्मान राशि

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत, 3,95,692 महिलाओं के बैंक खातों में ₹2,500 की सम्मान राशि भेज दी गई है. यह राशि रक्षाबंधन से पहले जारी की गई है.

रांची: रक्षाबंधन से पहले राज्य सरकार ने जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की सम्मान राशि का उपहार दिया है. जिले की 3,95,692 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डीबीटी के माध्यम से 2,500 रुपये की राशि भेजी गयी है. इस मद में कुल 98.92 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है.

जिला प्रशासन के अनुसार, प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की पात्र लाभुक महिलाओं के खातों में राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गयी है. प्रशासन की ओर से योजना के तहत पात्र लाभुकों को समय पर राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पूरी की गयी.

यह भी पढ़ें : जयराम महतो-थानेदार विवाद में कूदे बाबूलाल मरांडी, कहा- 'क्या मर्यादा का नियम सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है'?

पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा योजना का लाभ

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे और कोई भी पात्र लाभुक इससे वंचित न रहे.

उन्होंने कहा कि लाभुकों के भुगतान की प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है. अधिकारियों को भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये हैं.

कहां कितने लाभुकों को मिला लाभ

अनगड़ा में 16,796, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र में 13,406, बेड़ो में 20,620, बुंडू में 8,591, बुंडू नगर पंचायत में 3,566, बुढ़मू में 17,841, चान्हों में 19,374, हेहल शहरी क्षेत्र में 16,376, कांके में 31,620, कांके शहरी क्षेत्र में 1,290, खलारी में 9,632, लापुंग में 11,866, मांडर में 23,008, नगड़ी में 18,345, नगड़ी शहरी क्षेत्र में 8,244, नामकुम में 18,071, नामकुम शहरी क्षेत्र में 9,571, ओरमांझी में 17,898, राहे में 9,551, रातू में 20,427, सिल्ली में 21,335, सोनाहातू में 13,114, तमाड़ में 18,832, टाउन अर्बन में 26,042, इटकी में 10,152 और बड़गाईं शहरी क्षेत्र में 10,124 लाभुक हैं.

यह भी पढ़ें : 11,000 करोड़ के सेस पर रघुवर दास ने सरकार को घेरा, बोले- ओडिशा 7,000 करोड़ कमा रहा, झारखंड क्यों पीछे?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव पांडेय

राजीव पांडेय, चीफ रिपोर्टर, प्रभात खबर रांची. 15 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. प्रभात खबर में हेल्थ से संबंधित कई रिपोर्ट ब्रेक किया है, जिसको देश स्तर पर पहचान मिला.मुझे वर्ष 2023 में लाडली मीडिया से सम्मानित भी किया गया है. रीच संस्था से टीबी, एनसीडी और डायबिटीज पर फेलोशिप भी मिला है
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >