छोटू रंगसाज हत्याकांड : छोटू गिरोह के शूटर ने ही की उसकी हत्या, उर्दू लाइब्रेरी के समीप मची अफरा-तफरी

Ranchi Crime: रांची के डेली मार्केट के उर्दू लाइब्रेरी के समीप बाजार में छोटू रंगसाज हत्याकांड में जिन अपराधियों के नाम आए हैं, वे कभी उसी के गिरोह से जुड़े थे.

Ranchi Crime News: झारखंड की राजधानी रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र के उर्दू लाइब्रेरी के समीप बाजार में छोटू रंगसाज हत्याकांड में जिन दो अपराधियों मिंटू और शब्बीर का नाम सामने आया है, वे कभी छोटू रंगसाज गिरोह के लिए काम करते थे. दोनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है.

इस बात की जानकारी पुलिस की टीम को हत्याकांड के बाद आरंभिक छानबीन में मिली है. मृतक की पत्नी ने भी घटना के बाद चीखकर- चीखकर दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी है कि दोनों आरोपी पहले से गद्दार हैं. इसलिए पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपियों ने किसी काम को लेकर छोटू रंगसाज को दगा दिया होगा. इसी वजह से दोनों आरोपियों ने योजना तैयार कर उसकी हत्या कर दी.

  • छोटू रंगसाज की हत्या में मिंटू और शब्बीर नामक अपराधियों का नाम आया है सामने
  • पोस्टमार्टम के बाद छोटू रंगसाज का शव उसके परिजनों को सौंपा गया
  • छोटू रंगसाज की हत्या के आरोपियों का भी पहले से रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के अनुसार, छोटू रंगसाज का नाम गढ़वा में सबसे पहले चर्चा में तब आया था, जब उसने बस स्टैंड के विवाद में गुड्डू खान के तीन भाइयों की हत्या कर दी थी. बाद में छोटू रंगसाज के भी एक भाई की हत्या कर दी गयी थी. इधर, हत्या की घटना के बाद पुलिस ने छोटू रंगसाज के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मौलाना आजाद कॉलोनी स्थित उसके घर पहुंचा दिया. साथ ही वहां सुरक्षा के दृष्टिकोण से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

हत्याकांड के बाद लोगों में दहशत

छोटू रंगसाज की जिस समय हत्या हुई, उस दौरान बाजार में भीड़-भाड़ थी और लोग खरीदारी कर रहे थे. लेकिन अचानक फायरिंग की आवाज सुनने के बाद लोग दहशत में आ गये. इस कारण वहां अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. अपराधियों के वहां से भागने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >