Chhath Puja 2022: छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लेने निकले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Chhath Puja 2022: प्रकृति की उपासना करने वाले झारखंड प्रदेश में भी लोग सूर्योपासना के इस पर्व को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाते हैं. ज्ञात हो कि 28 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत होगी और 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन हो जायेगा.

Chhath Puja 2022: छठ महापर्व की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. झारखंड समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में छठ पूजा की जाती है. इस बार 28 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत होगी. इससे पहले नदी-तालाबों की साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है. राजधानी रांची समेत प्रदेश के सभी नगर निकायों ने अपने-अपने स्तर से छठ घाटों की सफाई एवं वहां की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने शुरू कर दिये हैं.

राजधानी रांची में खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को अलग-अलग छठ घाटों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिये. मुख्यमंत्री ने कांके डैम के अलावा हटनिया तालाब का भी दौरा किया. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, आगामी छठ महापर्व को लेकर रांची में कांके डैम घाट पर साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. छठ महापर्व के अवसर पर राज्य के सभी घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने हेतु निर्देश दिया गया है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी जिला के उपायुक्तों, नगर आयुक्तों एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि छठ घाटों में स्वच्छता एवं सुरक्षा सुनिश्चित हो, ताकि अर्घ्य के दौरान छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने यह भी कहा कि महापर्व को देखते हुए विभिन्न छठ घाटों की नियमित साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये.

बता दें कि झारखंड के कोने-कोने में छठ महापर्व मनाया जाता है. पहले छठ पूजा मुख्य रूप से बिहार में होती थी. लेकिन, धीरे-धीरे अब अन्य राज्यों में भी छठ पूजा होने लगी है. सभी समुदाय के लोग इस महापर्व का हिस्सा बनने लगे हैं. प्रकृति की उपासना करने वाले झारखंड प्रदेश में भी लोग सूर्योपासना के इस पर्व को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाते हैं. ज्ञात हो कि 28 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत होगी और 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >