सिल्ली में छठ घाटों की सफाई नहीं, होगी परेशानी

शनिवार से आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो जायेगी, परंतु इलाके में छठ घाटों की स्थिति जर्जर है.

सिल्ली. शनिवार से आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो जायेगी, परंतु इलाके में छठ घाटों की स्थिति जर्जर है. घाटों पर गंदगी का अंबार है. घाटों की अब तक सफाई नहीं हुई है. साहेब बांध पर सभी छठ घाट पर गंदी बदबू आ रही है. तालाब में घाट के नजदीक ही मांस मछली एवं बाजार के गंदगी भी प्रतिदिन फेंकें जा रहे हैं. छठ घाटों की साफ सफाई नही होने से श्रद्धालुओं को परेशानी होगी. सूचना है कि छठ करनेवाले लोग ही अपने हिसाब से छठ घाट की साफ सफाई करने की योजना बना रहे है. ज्ञात हो कि शहर के बीच में ही साहेब बांध है, जिसके किनारे कई स्थानों पर घाट बनाये गये हैं, यहां छठ पर्व करने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचते हैं. फिर भी अभी तक स्थानीय प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधि या किसी संस्था के ओर से कोई पहल नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >