उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ छठ संपन्न

चैती छठ सोमवार सुबह भगवान सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न हो गया.

रांची.

लोक आस्था का महापर्व चैती छठ सोमवार सुबह भगवान सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न हो गया. रांची के विभिन्न घाटों पर व्रतियों ने अर्घ दिये. व्रती विभिन्न तालाबों और जलाशयों में पहुंचे और जल में खड़े होकर उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित किया. संतान के अच्छे स्वास्थ्य, उन्नति और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की. व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ देने के बाद उनकी और मां छठी मैया की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की. व्रत का पारण किया. इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया. इधर, छठ घाटों पर रांची नगर निगम ने रोशनी की व्यवस्था की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >