Hemant Soren News : मुख्यमंत्री ने शहीद अग्निवीर के परिजनों को 10 लाख का चेक व आश्रित को सौंपा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने चंदनकियारी (बोकारो) स्थित फतेहपुर गांव के निवासी शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो की माता श्रीमती हुलासी देवी को अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में 10 लाख रुपये का चेक सौंपा. इसके साथ ही शहीद अग्निवीर के भाई बलराम महतो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

रांची (वरीय संवाददाता). मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ लेने के पहले ही दिन शहीदों को सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया. मुख्यमंत्री ने चंदनकियारी (बोकारो) स्थित फतेहपुर गांव के निवासी शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो की माता श्रीमती हुलासी देवी को अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में 10 लाख रुपये का चेक सौंपा. इसके साथ ही शहीद अग्निवीर के भाई बलराम महतो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन, विधायक उमाकांत रजक और शहीद की बहन सुश्री लक्ष्मी कुमारी मौजूद थीं.

शहीदों के सम्मान और सहायता के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा से शहीदों के साथ हर कदम पर खड़ी है. राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और सहायता के लिए सदैव तत्पर है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहीद अर्जुन महतो के परिजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सैनिकों की तरह अग्निवीरों के शहीद होने पर उनके परिजनों को 10 लाख रुपये अनुग्रह राशि और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने का नीतिगत निर्णय पहले ही ले चुकी है. विदित हो कि झारखंड के अग्निवीर अर्जुन महतो असम के सिलचर में तैनात थे. इस माह 21 तारीख़ की देर रात्रि उग्रवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में वह वीरगति को प्राप्त हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >