चतरा के सामाजिक कार्यकर्ता बबलू सागर मुंडा ने थामा झामुमो का दामन, विनोद कुमार पांडेय ने दिलायी सदस्यता

चतरा के सामाजिक कार्यकर्ता बबलू सागर मुंडा के नेतृत्व में कई लोगों ने मंगलवार को झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के समक्ष इन्होंने सदस्यता ग्रहण की.

रांची-झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के हरमू कार्यालय में मंगलवार को चतरा के सामाजिक कार्यकर्ता बबलू सागर मुंडा के नेतृत्व में कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के समक्ष इन्होंने सदस्यता ग्रहण की. केंद्रीय महासचिव ने कहा कि झामुमो का परिवार लगातार बढ़ रहा है.

झामुमो के केंद्रीय महासचिव ने दिलायी सदस्यता


रांची के हरमू स्थित झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के समक्ष चतरा जिले के बचरा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता बबलू सागर मुंडा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने सभी को अंगवस्त्र देकर पार्टी में शामिल कराया.

इन्होंने ली झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता


झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता लेनेवालों में मुख्य रूप से बबलू सागर मुंडा, सुनील मुंडा, अनिल उरांव, अनीश, रतन महतो, रविन्द्र साव, दिनेश महतो, निखिल, राजा सिंह, उपेंद्र कुमार, बादल, सूरज, मुंशी महतो, संजय डे, मुरारी सिंह, अश्विनी सागर, विकास, मुकेश साहू, मनीष, अभय, सोनू, रोबिन मिंज, संतोष सिंह, मुकेश झा, दीपक महतो, दिनेश महतो, शशिकांत सिंह, प्रशांत राम, बिट्टू, राजेश सिंह, दिनेश महतो, पप्पू लाल चंद्रवंशी, छोटे लाल, सतीश पांडेय, गुरजीत सिंह, धीरज सिंह, विकास पांडेय, चुन्नूलाल यादव, विक्रांत मुंडा सहित अन्य लोग थे.

लगातार मजबूत हो रहा झामुमो-विनोद कुमार पांडेय


झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झामुमो परिवार लगातार मजबूत हो रहा है. राज्य के लोगों की जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पार्टी और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रयासरत हैं. सदस्यता ग्रहण समारोह में झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा, रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे.

पढ़ें प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: क्या चाहता है भारत का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >