अब तक दूर नहीं हुआ झारखंड कांग्रेस का अंदरूनी मतभेद, 8 विधायक गये दिल्ली

बता दें कि सभी नाराज विधायक दिल्ली कूच करने की तैयारी में हैं. वो अपनी बात आलाकमान के पास रखेंगे. प्राप्त सूचना के मुताबिक सभी विधायक रात के 8:35 बजे विमान से दिल्ली जाएंगे.

रांची : चंपाई सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार होने के बाद से ही झारखंड कांग्रेस के 12 विधायक नाराज चल रहे हैं. कांग्रेस आलाकमान लगातार उन्हें मनाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी तक बात नहीं बन पायी है. शनिवार को भी कांग्रेस के 8 विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात की और अपनी बात रखी. वहीं चार विधायक नदारद रहे. पार्टी के अंदर चल रहा विवाद जब दूर नहीं हुआ तो विधायक बसंत सोरेन ने मोर्चा संभाला और नाराज विधायकों से मुलाकात की. ये बैठक रांची के बिरसा चौक स्थित होटल रासो में हुई.

सभी नाराज विधायक दिल्ली कूच करने की तैयारी में

बता दें कि सभी नाराज विधायक दिल्ली कूच कर गये. वो अपनी बात आलाकमान के पास रखेंगे. प्राप्त सूचना के मुताबिक सभी विधायक रात के 8:35 बजे रांची एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए. उनका कहना है कि चयनित मंत्रियों ने पहले कोई काम नहीं किया है. ऐसे में उनकी जगह किसी और को मौका दिया जाए. इससे पहले शुक्रवार को भी नाराज विधायकों की प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष से लंबी वर्ता हुई लेकिन बात नहीं बनीं.

Also Read: Jharkhand: बागी कांग्रेस विधायकों के तेवर तल्ख, बोले- शपथ ग्रहण में जाने का मतलब नाराजगी दूर होना नहीं, 4 मंत्रियों को हटाना होगा

विधायक बसंत सोरेन ने कही ये बात

झामुमो कोटे से मंत्री बने बसंत सोरेन ने शनिवार दोपहर को कांग्रेस के नाराज विधायकों से मुलाकात की और उन्हें मनाने की कोशिश की. हालांकि ये बातचीत कितनी सफल रही इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है. हालांकि मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो उनके मन में (नाराज विधायकों) आशंका थी वो दूर हो गई है. परिवार एकजुट था और एकजुट है. वहीं, दिल्ली जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विधायक दिल्ली जाएंगे.

ये विधायक नहीं थे बैठक में

होटल रासो में कांग्रेस की हुई बैठक में कई विधायक अनुपस्थित रहे. उपस्थित नहीं होने वालों में नमन विक्सल कोंगाड़ी, शिल्पी नेहा तिर्की, रामचंद्र सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह थे. हालांकि ये सभी किस वजह से बैठक में शामिल नहीं हुए इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >