चेंबर चुनाव समय पर होने की उम्मीद कम, 30 सितंबर को खत्म होने वाला है कार्यकाल

झारखंड चेंबर की कमेटी का कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म होनेवाला है. वर्तमान स्थिति को देखते हुए संभावना जतायी जा रही है कि समय पर चुनाव कराना संभव नहीं है.

रांची : झारखंड चेंबर की कमेटी का कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म होनेवाला है. वर्तमान स्थिति को देखते हुए संभावना जतायी जा रही है कि समय पर चुनाव कराना संभव नहीं है. क्योंकि 31 अगस्त तक लॉकडाउन लागू है. ऐसी स्थिति में चुनाव समय पर होना मुश्किल लग रहा है. वहीं, चेंबर के पदाधिकारियों का कहना है कि कार्यकाल खत्म होने जा रहा है, इसे लेकर रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज से राय मांगी गयी है कि आखिर विधि सम्मत क्या किया जा सकता है.

हालांकि चेंबर का एकाउंट अप-टू-डेट 15 या 20 अगस्त तक हो जायेगा. जानकारी के मुताबिक पिछली बार चुनाव को लेकर 30 जुलाई को घोषणा हो गयी थी. चुनाव की तिथि आठ सितंबर, 2019 तय की गयी थी. चुनाव के पहले एजीएम बुलाना अनिवार्य है. एजीएम के 21 दिन पहले सदस्यों को नोटिस देना होता है कि संबंधित तिथि को एजीएम और संबंधित तिथि को चुनाव होनेवाला है.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >