सुपन समाज का 20वां स्थापना दिवस मना

पन समाज डोम जाति के प्रमुख असर्फी राम की अध्यक्षता में समाज का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया.

प्रतिनिधि, खलारी.

सुपन समाज डोम जाति के प्रमुख असर्फी राम की अध्यक्षता में समाज का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के लोगों ने बारी-बारी से बाबा सुपन भगत महाराज व डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम में समाज प्रमुख असर्फी राम ने अपने समाज को लोगों को शिक्षा के प्रति जोर दिया. कहा कि शिक्षा में वह ताकत है, जिसके कारण आज देश ही नहीं पूरे विश्व के लोग बाबा साहेब के चरणों में नतमस्तक होते हैं. साथ ही कहा कि समाज में व्याप्त नशापान, अंधविश्वास व कुरीतियों से दूर रहकर अपनी रहन-सहन, खान-पान के साथ ही सामाजिक स्तर को भी ऊंचा करना है. कहा कि हम सभी को बाबा साहेब आंबेडकर के दिखाये मार्ग पर चलने की जरूरत है. स्थापना दिवस पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम के अंत में सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया. मौके पर देवलाल राम, रवि राम, शशि कुमार, दीपक राम, सूरज राम, गुरु राम, गोविंद राम, दीपक राम, संतोष राम, नानूराम ,छोटू राम, बुंदेल राम, ग्वाल राम, दीपक ,दशरथ राम, अजय राम, करण राम सहित समस्त सुपन समाज के परिवार उपस्थित थे.

जरूरतमंदों के बीच कंबल का हुआ वितरण

21 खलारी 03:-जरूरतमंदों के बीच कंबल देते सुपन समाज के लोग.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >