शहरी व संवेदनशील क्षेत्र में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे व लाइट
Copied link
सुरक्षा व्यवस्था व शांति समिति की बैठक मंगलवार को हुई.
प्रतिनिधि, बेड़ो.
सुरक्षा व्यवस्था व शांति समिति की बैठक मंगलवार को हुई. जिसमें क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा व लाइट लगाने को लेकर चर्चा की गयी. अध्यक्षता डीएसपी अशोक कुमार राम ने की. बैठक में बेड़ो बाजार सुरक्षा समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से महावीर चौक, केशा मोड़, बारीडीह बिज्र, हरिहरपुर रोड बिज्र, करांजी मोड़, महादानी मंदिर पथ, सब्जी मंडी, प्रखंड कार्यालय गेट, पीएससी पथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया. साथ ही पावर ग्रिड ऑफ इंडिया के माध्यम से महावीर चौक, गुमला रोड, महादानी मंदिर मार्ग, हरिहरपुर जामटोली रोड, बेड़ो बाजार टांड़, देवी मंडप चौक, छोटा-बड़ा सरना स्थल, केशा मोड़ व संवेदनशील इलाकों में लाइट लगाने पर विचार किया गया.
सुरक्षा समिति का अध्यक्ष बने वाणी कुमार रॉय :
बैठक में सर्वसम्मति से वाणी कुमार रॉय को सुरक्षा समिति का अध्यक्ष, मुन्ना बड़ाइक को सचिव व सुरेंद्र महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया. संरक्षक डीएसपी अशोक कुमार राम, सर्किल इंस्पेक्टर उत्तम कुमार उपाध्याय, सीओ राज कुंवर सिंह, थाना प्रभारी सुजीत कुमार उरांव, सांसद प्रतिनिधि जोगेश उरांव, मुखिया सुशांति भगत, राखी भगत, प्रो करमा उरांव, कैलाश कुमार, धनंजय कुमार रॉय सहित अन्य लोगों को संरक्षक बनायी गयी है. मौके पर शशि टाइगर, अपूर्व लाल खन्ना, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, बंटू सोनी, मोती लाल गुप्ता, रवींद्र वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
पुलिस व प्रशासन का पहल, सुरक्षा समिति का गठन
बेड़ो, 1, नवचयनित पदधारियों के साथ सीओ, डीएसपी व अन्य.B
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.