ड्यूटी के दौरान बीमार पड़े मजदूर की इलाज के दौरान मौत, आश्रित को नौकरी की उठी मांग

अशोक परियोजना में मृत सीसीएलकर्मी के आश्रित को नौकरी देने की मांग पर खदान बंद रही। प्रबंधन द्वारा ज्वाइनिंग लेटर देने के बाद काम फिर से शुरू हुआ।

पिपरवार: अशोक परियोजना के डोजर सेक्शन में कार्यरत मजदूर रंथु गंझू (56) का सोमवार को रांची के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. जानकारी के अनुसार पांच-छह दिन पूर्व वे ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश हो गये थे. इसके बाद उन्हें बचरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सीसीएल के केंद्रीय अस्पताल, रांची रेफर किया गया. जांच के दौरान उन्हें ब्लड कैंसर होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

रंथु गंझू बेंती पंचायत के बरमसी गांव के निवासी थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह ग्रामीणों ने मृतक के आश्रित को तत्काल नौकरी देने की मांग को लेकर अशोक परियोजना की खदान का काम बंद करा दिया. बाद में परियोजना पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई. वार्ता के दौरान मृतक के बड़े पुत्र गणेश कुमार गंझू को प्रोविजनल ज्वाइनिंग लेटर सौंपा गया.

इसके बाद दोपहर की दूसरी पाली से खदान में कामकाज फिर से शुरू हो सका. शाम को दामोदर नदी स्थित श्मशान घाट पर रंथु गंझू का अंतिम संस्कार किया गया. वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गये हैं.

उनके निधन से अशोक परियोजना के मजदूरों और क्षेत्र के ग्रामीणों में शोक की लहर है. वार्ता में एसओपी नागेश गोपाल, कार्मिक अधिकारी हेमचंद महतो, मैनेजर आनंद कुमार तथा ग्रामीणों की ओर से नागेश्वर गंझू, गणेश भुइयां, परमेश्वर गंझू, अर्जुन गंझू, रोहन गंझू, दिलीप गोस्वामी, रामबालक गंझू सहित कई लोग उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जितेंद्र राणा

मैं 25 वर्षों से पत्रिकारिकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. प्रभात खबर में मैं वर्ष 2020 से पिपरवार डेट लाइन से समाचार लिख रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >