खलारी के 18 सरकारी स्कूलों में सीसीएल ने दी स्मार्ट टीवी की सौगात

सीएसआर योजना के तहत क्षेत्र के 18 सरकारी विद्यालयों में इंटेलिजेंट टीचिंग कंसोल (स्मार्ट टीवी) का इंस्टॉलेशन किया गया.

खलारी. कोयलांचल क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों को आधुनिक और डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सोमवार को एक बड़ा कदम उठाया गया. पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय, खलारी में सीसीएल एनके एरिया डकरा के सौजन्य से सीएसआर योजना के तहत क्षेत्र के 18 सरकारी विद्यालयों में इंटेलिजेंट टीचिंग कंसोल (स्मार्ट टीवी) का इंस्टॉलेशन किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएल एनके एरिया के सीएसआर अधिकारी निखिल अखौरी ने स्मार्ट टीवी चालू कर की. इस अवसर पर सौजन्या जीनी ग्रुप के विशेषज्ञ आनंद साह, हिमांशु और अनिंदन नेगी द्वारा सभी 18 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. कार्यशाला में संपर्क टीवी की उपयोगिता और स्मार्ट क्लास के संचालन की बारीकियों को विस्तार से समझाया गया. मुख्य अतिथि निखिल अखौरी ने अपने संबोधन में कहा कि सीसीएल प्रबंधन ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने शिक्षकों से इस तकनीक का भरपूर उपयोग कर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की अपील की. प्रशिक्षण समारोह में उपस्थित अतिथियों को बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. समारोह में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक, खलारी मुखिया तेजी किस्पोट्टा सहित 18 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे. इनमें उत्तरा कुमार, अमरलाल सतनामी, शिवेंद्र कुमार नायक, उदय प्रताप सिंह, कमलनाथ, गोविंद सिंह मुंडा, अशोक राम, जीरन केरकेट्टा, नागेश्वर महतो, राजकुमार, अनुज गुप्ता, त्रिलोकी प्रसाद और रंथू साहू सहित अन्य विद्यालयों के प्रिंसिपल शामिल थे. अंत में शिक्षकों ने इस डिजिटल पहल के लिए सीसीएल प्रबंधन को बधाई दी.

डिजिटल शिक्षा के लिए शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinesh pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >