Ranchi Crime News: रांची में HDFC व IndusInd बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर कैश की लूट

Ranchi Crime News: थाना प्रभारी अभास कुमार ने बताया कि संबंधित बैंक व सीएमएस कैश मैनेजमेंट कंपनी के चैनल को घटना की सूचना दे दी गयी है. उनके द्वारा समाचार लिखे जाने तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के रातु थाना क्षेत्र के काठीटांड़ चौक पर स्थित एचडीएफसी व इंडसंस बैंक के एटीएम (ATM Loot in Ranchi) को चोरों ने निशाना बनाया. जानकारी के अनुसार, एचडीएफसी (HDFC Bank) व इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के एटीएम में कोई गार्ड नहीं रहता है. ये एटीएम 24 घंटे खुला रहता है. रविवार की रात को दोनों एटीएम को अज्ञात चोरों ने गैस कटर से काटकर कैश बॉक्स में रखी नगदी चुराकर फरार हो गये.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

तड़के 3:30 बजे गश्ती दल के जवानों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त देखा. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी. घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी प्रवीण सिंह ने अहले सुबह क्षतिग्रस्त एटीएम का निरीक्षण किया. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.

Also Read: Jharkhand News: रांची के ATM से करोड़ों रुपये की निकासी करने वालों के तार दुबई और दिल्ली से भी जुड़े

कैश मैनेजमेंट कंपनी ने नहीं दी है कोई सूचना

थाना प्रभारी अभास कुमार ने बताया कि संबंधित बैंक व सीएमएस कैश मैनेजमेंट कंपनी के चैनल को घटना की सूचना दे दी गयी है. उनके द्वारा समाचार लिखे जाने तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. उन्होंने अन्य सूचना भी नहीं दी है, जिससे पता चले कि एटीएम में अंतिम बार कब व कितना पैसा जमा किया गया था. इसके बाद ही इस बात की जानकारी मिल पायेगी कि एटीएम से कितने रुपये निकाले गये हैं.

इसके पहले भी क्षतिग्रस्त होते रहे हैं एटीएम

  • 16 अक्टूबर 2017 को कमड़े स्थित केनरा बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.

  • 28 सितंबर 2019 को श्रद्धानंद बाल मंदिर स्कूल कमड़े के समीप एसबीआई के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.

  • 09 जनवरी 2020 को हॉटलिप्स कमड़े के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया (BOI) का एटीएम क्षतिग्रस्त पाया गया था.

  • 19 दिसंबर 2020 को रवि स्टील चौक के समीप स्थित केनरा बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त किया गया था.

  • 29 जनवरी 2022 को सिमलिया स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) व मखमंदरो स्थित पेटीएम के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर नगदी की चोरी की गयी थी. इस मामले में किसी भी अपराधी को पुलिस गिरफ्तार नहीं पायी.

रिपोर्ट- संजय कुमार, रातु (रांची)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >