नशीले कफ सिरप की खरीद-बिक्री मामले में 11 स्थानों पर छापे

शैली ट्रेडर्स द्वारा करोड़ों रुपये के नशीले कफ सिरप की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री किये जाने के मामले में रांची पुलिस की एसआइटी ने छापेमारी की.

रांची. शैली ट्रेडर्स द्वारा करोड़ों रुपये के नशीले कफ सिरप की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री किये जाने के मामले में रांची पुलिस की एसआइटी ने तीन जिलों पलामू, धनबाद और बोकारो में आठ प्रतिष्ठानों के 11 ठिकानों पर छापेमारी की. इसमें पलामू में एक, बोकारो में एक और धनबाद में सात प्रतिष्ठानों के नौ स्थानों पर छापेमारी की गयी.

कई प्रतिष्ठान बंद मिले

प्राथमिकी में दर्ज कई प्रतिष्ठानों के पते फर्जी पाये गये, जबकि कई प्रतिष्ठान बंद मिले. एसआइटी को छापेमारी में कुछ खास हाथ नहीं लगा. अब तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि शैली ट्रेडर्स के संचालक द्वारा पुलिस को दवा सप्लाई के संबंध में जो विवरण दिया गया था, उतनी मात्रा में दवा की आपूर्ति झारखंड में नहीं की गयी. कफ सिरप का बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजा गया था. कफ सिरप का उपयोग नशे के तौर पर किए जाने की बात भी सामने आयी है. छापेमारी की पुष्टि रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने की है.

B

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat gopal jha

पिछले 26 सालों से पत्रकारिता में हूं. फिलहाल प्रथम पेज देखता हूं. साथ ही खबरों के समन्वय का भी काम करता हूं. स्थानीय खबरों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों के चयन में सहयोग करता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >