पंचायत सचिव पद के अभ्यर्थियों ने की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करने की मांग

इंटरमीडिएट स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के पंचायत सचिव पद के अभ्यर्थियों ने अविलंब फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करनेे की मांग की है. अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को त्वरित कार्रवाई करने का आदेश देने की मांग की है.

रांची : इंटरमीडिएट स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के पंचायत सचिव पद के अभ्यर्थियों ने अविलंब फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करनेे की मांग की है. अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को त्वरित कार्रवाई करने का आदेश देने की मांग की है. बताया गया कि कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2017 में 3088 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की थी, जो अब तक लंबित है.

27 अगस्त से 31 अगस्त तथा तीन सितंबर से लेकर सात सितंबर 2019 तक सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो चुका है. लगभग आठ माह का समय बीतने केे बाद भी आयोग ने फाइनल मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है. अभ्यर्थी रिजल्ट की आशा में अन्य परीक्षाओं की तैयारी भी ठीक से नहीं कर पा रहा हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >