रांची: डीएसपीएमयू के प्लेसमेंट एवं करियर सेल द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड ने छह विद्यार्थियों का चयन किया है. कैंपस ड्राइव छह जुलाई को आयोजित हुआ था. चयनित विद्यार्थियों में कृष्ण कुमार गिरि, बलराम कुमार महथा, रितिक कुमार, निर्भय कुमार यादव, अमन कुमार और अभिषेक कुमार शामिल हैं. इनमें तीन विद्यार्थी बीबीए और तीन एमबीए के हैं.
ये भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल
पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह व प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ विनय भरत ने बताया कि सभी चयनित विद्यार्थियों का चयन रिलेशनशिप ऑफिसर के पद के लिए हुआ है. इस पद का मासिक सीटीसी 19,103 रुपये है. चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति झारखंड में होगी. कुलपति प्रो राजीव मनोहर और कुलसचिव डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी सहित प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ राहुल देव साह व डॉ सुमित कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई दी है.
