Ranchi News: पलामू : महिला होमगार्ड के दोनों पैर ट्रेन से कटे

जपला-सीगसीगी रेल खंड स्थित कोसीआरा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला होमगार्ड अनुराधा कुमारी (20) के दोनों पैर कट गये.

हुसैनाबाद (पलामू). जपला-सीगसीगी रेल खंड स्थित कोसीआरा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से महिला होमगार्ड अनुराधा कुमारी (20) के दोनों पैर कट गये. सूचना मिलने के बाद जपला आरपीएफ के जवान कृतिक बिंजा, सुधीर कुमार और अजीत कुमार मौके पहुंचे. उन्होंने घायल महिला होमगार्ड को एंबुलेंस से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. बाद में घायल को चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया. महिला होमगार्ड हुसैनाबाद स्थित दुअरा गांव निवासी वीरेंद्र यादव की पुत्री है.

महिला होमगार्ड की स्थिति गंभीर

एमएमसीएच के चिकित्सकों ने बताया कि अधिक खून बहने से महिला होमगार्ड की स्थिति गंभीर बनी हुई है. महिला होमगार्ड के पिता वीरेंद्र यादव ने बताया कि उनकी बेटी अनुराधा गिरिडीह में ड्यूटी करती थी. कुछ दिन पहले होमगार्ड ऑफिस से उसकी कमान देवघर के लिए कटी थी. इस सिलसिले में वह ट्रेन से मेदिनीनगर होमगार्ड ऑफिस जा रही थी. वह इसी बीच कोसीआरा रेलवे स्टेशन के पास किसी काम के लिए ट्रेन से उतरी और तभी ट्रेन की चपेट में आ गयी. जिसमें उसके दोनों पैर कट गये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >