Book Release: आशुतोष चतुर्वेदी की किताब ‘समाचारों की बिसात पर’ और अनुज कुमार सिन्हा की ‘जमीनी और क्षेत्रीय पत्रकारिता की ताकत’ का लोकार्पण
Book Release : प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी की किताब ‘समाचारों की बिसात पर’ और कार्यकारी संपादक अनुज सिन्हा की ‘जमीनी और क्षेत्रीय पत्रकारिता की ताकत’ का विमोचन हुआ. किताब विमोचन कार्यक्रम के हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ

Book Release: आशुतोष चतुर्वेदी की किताब ‘समाचारों की बिसात पर’ और अनुज कुमार सिन्हा की ‘जमीनी और क्षेत्रीय पत्रकारिता की ताकत’ का लोकार्पण
कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि भारत के युवा खासकर के बिहार झारखंड के युवाओं को बताना होगा की भारत की जितनी बड़ी आबादी है उतनी नौकरियां सरकारें नहीं पैदा करतीं. अमेरिका और चीन में भी इतनी नौकरियां नहीं हैं. एंटरप्रेन्योरशिप की तरफ जाना ही होगा.
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि एक इंसान, एक कंपनी दुनिया का भविष्य बदल सकती है. सेमी कंडक्टर बनाने वाली कंपनी उनमें से एक है. हरिवंश ने कहा कि अगर हम बिहार झारखंड के घर घर में उन बातों को पहुंचाएं की कैसे एक व्यक्ति या एक कंपनी दुनिया बदल सकती है. कैसे आज एंटरपेन्योशिप दुनिया बदलने की ताकत रखती है तो प्रभात खबर की उम्र 100 साल और बढ़ जाएगी.
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने यह भी कहा कि कई लोग प्रभात खबर से ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े. आज कई लोग उनमें से नहीं रहे. मैं उन लोगों को आज याद करना चाहूंगा. उ्होंने कहा कि 21 सदी का इतिहास आर्थिक ताकत लिखेगा. जो आर्थिक तौर पर अधिक संपन्न होगा वही दुनिया को आगे ले जाएगा.
उन्होंने कहा कि वशिष्ठ ऋषि और राम के बीच संवाद एक ऐसा साहित्य है जो किसी युवा के हर सवाल का जवाब है, हर चुनौती से निकालने में सक्षम है, उसी क्रम को प्रभात खबर की कहानी है जो किसी को भी जीवन में चुनौतियों से बाहर निकालने में सक्षम है. अनुज सिन्हा की किताब में यह बात है.
संपादकीय लेख पूरे अखबार का आईना- राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने इस मौके पर कहा कि संपादक के लेख या संपादकीय लेख पूरे अखबार का आईना होता है. आशुतोष की लेखनी में एक समग्रता दिखती है. उन्होंने कहा कि जहां लोग चार महीने नहीं सोच पाते थे वहां चालीस साल हम चले उसका दस्तावेजीकरण अनुज सिन्हा की किताब में नजर आता है.
'समाचारों की बिसात पर' किताब का हुआ लोकार्पण
आशुतोष चतुर्वेदी की किताब समाचारों की बिसात पर का हुआ लोकार्पण. इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, लेखक व प्रभात खबर के प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी, कार्यकारी संपादक अनुज कुमार सिन्हा, न्यूट्रल पब्लिशिंग हाउस के निदेशक समीर लोहिया, कार्यकारी निदेशक आरके दत्ता, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति अजीत कुमार सिन्हा और प्रभात प्रकाशन के पीयूष कुमार मौजूद रहे.