प्रतिनिधि, खलारी.
केडी खलारी स्थित टाइनी टोज प्री-स्कूल व डे केयर की ओर से दो दिवसीय पुस्तक मेला का आयोजन किया गया. पुस्तक मेला का उदघाटन डीएसपी खलारी आरएन चौधरी ने फीता काटकर किया. विशिष्ट अतिथि रामवि बुकबुका के अमरलाल सतनामी व उमवि महावीरनगर के शिक्षक रंथू साहू उपस्थित थे. विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों का स्वागत बुके एवं पुस्तक भेंट कर किया गया. अतिथियों व आगंतुकों ने पुस्तक मेला का अवलोकन किया और इसकी सराहना की. कहा कि खलारी क्षेत्र में किसी विद्यालय द्वारा इस तरह का पुस्तक मेला पहली बार आयोजित किया गया है, जो न केवल विद्यार्थियों बल्कि पढ़ने में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए लाभकारी साबित होगा. इससे बच्चों में पठन-पाठन के प्रति रुचि बढ़ेगी और ज्ञान का विस्तार होगा. विद्यालय की संचालिका रोजी व प्रवीणचंद्र तथा किताब घर के विशाल ने बुक फेयर में बच्चों की पुस्तकों के साथ-साथ फिक्शन और नान-फिक्शन किताबें, शैक्षणिक व अकादमिक पुस्तकें, काॅमिक्स व ग्राफिक नावेल्स, धार्मिक व आध्यात्मिक ग्रंथ, कला व फोटोग्राफी से संबंधित पुस्तकें, विभिन्न पत्रिकाएं व जर्नल्स उपलब्ध कराये गये हैं. उन्होंने बताया कि पुस्तक मेले का उद्देश्य बच्चों में किताबों के प्रति प्रेम विकसित करना और अभिभावकों को भी अच्छी पुस्तकों से जोड़ना है. इस अवसर पर विकास सिंह, गोपाल प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, अनिता गंझू, सुमित सिंह, राकेश सिंह, दीपक लोहरा, सोमू चक्रवर्ती, जितेंद्र कुमार, अभिभावक, शिक्षक व स्थानीय लोग उपस्थित थे.21 खलारी 01 : पुस्तक मेला में उपहार देते डीएसपी आरएन चौधरी.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
