भाजपा आक्रामक, तैयार हो रहा मीडिया वार रूम

लोकसभा चुनाव में विपक्ष के सवालों का करारा जवाब देने के लिए प्रदेश भाजपा ने आक्रामक रणनीति बनायी है.

रांची. लोकसभा चुनाव में विपक्ष के सवालों का करारा जवाब देने के लिए प्रदेश भाजपा ने आक्रामक रणनीति बनायी है. पार्टी की ओर से मारू टावर में मीडिया वार रूम तैयार किया जा रहा है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इसका जल्द ही उद्घाटन करेंगे. मीडिया सेंटर की कमान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक संभालेंगे. भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव को लेकर श्री आलोक को बिहार व झारखंड की जिम्मेवारी सौंपी है. मीडिया वार रूम में विपक्षी दलों की रैली और नेताओं के बयान पर पलटवार करने को लेकर पूरी टीम काम करेगी. तथ्यों के साथ विपक्ष के सवालों का जवाब दिया जायेगा. प्रदेश के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी की पूरी टीम मिल कर काम करेगी. इसके अलावा पार्टी की ओर से आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों और नेताओं के बयान भी यहीं से जारी किये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >