बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड आ रहे हैं प्रधानमंत्री मोदी, 10 जगहों पर बीजेपी करेगी स्वागत, ऐसी है तैयारी

पीएम मोदी दो दिन के सरकारी दौरे पर झारखंड आ रहे हैं. वह रांची, खूंटी और उलिहातु जाएंगे. बीजेपी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने आ रहे पीएम मोदी की राजधानी रांची में जोरदार स्वागत की तैयारी है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तय किया है कि 10 जगह प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा. उनके स्वागत के प्वाइंट्स भी तय हो गए हैं. किस जगह बीजेपी के कौन से नेता प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे, यह भी तय कर लिया गया है. बीजेपी ने बताया है कि सभी 10 जगहों पर झारखंड की सांस्कृतिक पहचान से देश के प्रधान सेवक को रू-ब-रू करवाया जाएगा. नृत्य-संगीत के साथ उनका जोहार किया जाएगा. स्वागत के लिए जो 10 प्वाइंट तय किए गए हैं, उनमें एयरपोर्ट, बिरसा चौक, अरगोड़ा चौक, भाजपा प्रदेश कार्यालय हरमू, हरमू चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक, रातू रोड चौराहा, एलपीएन शाहदेव चौक और मछलीघर शामिल हैं.

दो दिन की झारखंड यात्रा पर आ रहे हैं पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी दो दिन के सरकारी दौरे पर झारखंड आ रहे हैं. वह रांची, खूंटी और उलिहातु जाएंगे. बीजेपी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इस संबंध में बीजेपी की सोमवार (13 नवंबर) को रांची में हाई लेवल मीटिंग हुई. इसमें तय किया गया कि कहां-कहां पर पीएम का स्वागत होगा और कौन-कौन लोग स्वागत करेंगे.

Also Read: VIDEO: पीएम मोदी से क्या चाहते हैं भगवान बिरसा मुंडा के वंशज, देखें सुखराम का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

इन 10 जगहों पर होगा स्वागत

  1. बिरसा चौक पर पीएम के स्वागत के लिए विधायक नवीन जायसवाल को प्रभारी बनाया गया है. उनके साथ हटिया, धुर्वा एवं जगन्नाथपुर मंडल के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे.

  2. अरगोड़ा चौक पर सांसद संजय सेठ को पीएम के स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके साथ पंडरा और अरगोड़ा मंडल के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे.

  3. बीजेपी प्रदेश कार्यालय के पास महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के साथ महिला मोर्चा की नेता प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगी.

  4. हरमू चौक पर झारखंड बीजेपी के महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के साथ हरमू मंडल और प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता पीएम का स्वागत करेंगे.

  5. सहजानंद चौक पर प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवं संदीप वर्मा के साथ चुटिया मंडल के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे.

  6. किशोरगंज चौक पर विधायक सीपी सिंह के साथ किशोरगंज और पहाड़ी मंदिर के कार्यकर्ता पीएम का स्वागत करेंगे.

  7. रातु रोड चौराहे पर सुखदेव नगर मंडल के कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे.

  8. एलपीएन शाहदेव चौक पर विधायक समरी लाल के साथ गोंदा और कांके मंडल के कार्यकर्ता पीएम का स्वागत करेंगे.

  9. मछलीघर के पास रणधीर वर्मा तिराहा पर निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय के साथ अपर बाजार, लालपुर, कोकर, लोअर बाजार और बरियातू मंडल के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >