बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने जारी किया विंटर शिड्यूल, कई विमानों के आने का समय बदला, इस शहर के लिए फ्लाइट बंद

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने विंटर शिड्यूल जारी कर दिया गया है. इसके मुताबिक कुछ विमानों के आने के समय में बदलाव किया गया है. वहीं, रांची से भुवनेश्वर के लिए विमान सेवा बंद की गयी है.

रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) ने रांची के लिए विंटर शिड्यूल जारी कर दिया गया है, जो एक अक्तूबर से प्रभारी है. इसके तहत कुछ विमानों के आवागमन के समय में परिवर्तन किया गया है. वहीं, रांची से भुवनेश्वर के लिए विमान सेवा बंद कर दी गयी है. वहीं, रांची से बेंगलुरु के लिए फ्लाइट की संख्या पांच से बढ़ कर सात कर दी गयी है. रांची से हैदराबाद के लिए विमान की संख्या चार से घटा कर तीन कर दी गयी है.

किस शहर के लिए कितनी फ्लाइट मिलेगी

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) से उडा़न भरने वाली विमानों की संख्या को पूर्व की तरह यथावत रखा गया है. बता दें कि समर शिड्यूल में इसकी संख्या 30 थी . विंटर शिड्यूल में कोलकाता के लिए तीन फ्लाइट, बेंगलुरु के लिए 07 फ्लाइट, मुंबई के लिए 02, दिल्ली के लिए 09, हैदराबाद के लिए 03, पटना के लिए 02, देवघर के लिए 01, अहमदाबाद के लिए 01, चेन्नई के लिए 01 और पुणे के लिए 01 फ्लाइट की सुविधा यात्रियों को मिलेगी.

रांची से तीन एयरलाइंस के विमान भरते हैं उड़ान

रांची से देश के विभिन्न शहरों के लिए तीन एयरलाइंस के विमान उड़ान भरते हैं. रांची से इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस व विस्तारा एयरलाइंस अपनी सेवा देती है. इसमें इंडिगो की 20 फ्लाइट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की 09 और विस्तारा कि एक फ्लाइट है. विंडर शिड्यूल में कुल 30 फ्लाइट की सूची दी गयी है.

गोवा से आने लिए सीधी फ्लाइट, जाने के लिए नहीं

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में गोवा से रांची आने के लिए सीधी विमान सेवा है. जबकि, जाने के लिए सीधी विमान सेवा नहीं है. यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट कोलकाता या बेंगलुरु से लेनी पड़ती है.

Also Read : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से इन दो शहरों के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा, DGCA से मिली अनुमति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >