रांची से रायपुर जाने के लिए लोगों को करना पड़ रहा है 25 हजार रुपये तक खर्च, यात्री परेशान

Ranchi to Raipur: रांची से रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा बंद कर दी गयी है. इस वजह से यात्रियों को 12 से 25 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ रहा है. रायपुर के लिए सीधी फ्लाइट बंद हो जाने से यात्रियों को अधिक समय तय करना पड़ रहा है.

रांची : रांची से रायपुर जाने वाले विमान यात्रियोंŽ को इन दिनोंŽ 12 से 25 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. इसका मुख्य कारण रांची से रायपुर के लिए सीधी विमान सेवा का बंद होना है. रायपुर जाने के लिए लोगोंŽ को रांची से कोलकाता, रांची से दिल्ली और रांची से चेन्नई जाकर कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है. इससे यात्रियों को आठ से 12 घंटे का समय लग रहा है.

यात्रियों की परेशानी बढ़ी

यात्री रजनीश कमार ने बताया कि रांची से रायपुर जाने वाले यात्रियोंŽ की संख्या बहुत है. लेकिन, फ्लाइट बंद होने से यात्रियोंŽ की परेशानी बढ़ गयी है. रांची से रायपुर की दूरी लगभग 450 किलोमीटर है. जबकि, यात्रियोंŽ को हवाई जहाज से जाने के लिए पहले कोलकाता की या रांची से लगभग 325 किलोमीटर और कोलकाता से रायपुर के लिए 710 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है.

Also Read: कल्पना संग हेमंत सोरेन की स्पेन और स्वीडन यात्रा, औद्योगिक और ऊर्जा क्षेत्र में और मजबूत होगा झारखंड

अकारण रांची से छत्तीसगढ़ फ्लाइट को कर दिया गया बंद

वहीं, रांची से चेन्नई जाने के लिए लगभग 1270 किलोमीटर और रांची से दिल्ली जाने के लिए लगभग एक हजार किलोमीटर यात्रा करने के बाद कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ रही है. इधर, बिरसा मुंडा सिविल एविएशन उप सिमित के चेयरमैन दिनेश प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड व छत्तीसगढ़ के बीच व्यापार की भारी गुंजाइश को देखते हुए काफी संख्या में यात्रियोंŽ का आवागमन होता है. झारखंड चेंबर की मांग पर पूर्व में रांची से रायपुर के लिए सीधी फ्लाइट चालू की गयी थी. पर्याप्त यात्री भी मिल रहे थे, लेकिन अकारण यह सेवा बंद कर दी गयी. सीधी फ्लाइट नहीं होने के कारण यात्रियोंŽ को कोलकाता और दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है.

Also Read: पश्चिमी सिंहभूम के नक्सली क्षेत्र में पारा शिक्षक की पत्थर से कूचकर हत्या, जंगल में मिला शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >