वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

थाना क्षेत्र के कारो में शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इससे कोआर पतराटोला निवासी दीपक उरांव (20) की मौत हो गयी.

पिपरवार. थाना क्षेत्र के कारो में शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इससे कोआर पतराटोला निवासी दीपक उरांव (20) की मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. आक्रोशित ग्रामीणों ने पिपरवार-टंडवा सड़क को जाम कर दिया है. सूचना मिलने पर पिपरवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश को देखकर पुलिस टीम को बैरंग लौट गयी. ग्रामीणों की शिकायत है कि इस मार्ग से कोयला व फ्लाई ऐश ढ़लाई की वजह से डंपरों के परिचालन में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. जिससे आमलोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. बताया जाता है कि बड़कागांव होकर पतरातू रामगढ़ जानेवाले डंपरों का परिचालन इस मार्ग से किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >