भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक आनंद जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

मेसरा.

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक आनंद जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा मेसरा से निकल कर खेलगांव चौक होते हुए लालगंज, खटंगा, टाटीसिलवे चौक जाकर सभा में तब्दील हो गयी. तिरंगा यात्रा में सैनिक, कॉलेज के विद्यार्थी व आमलोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री संजीत सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा पहलगाम में शहीद हुए लोगों व देश की आजादी में बलिदान देनेवालों की याद में निकाली गयी है. यात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार महतो, मनोज महतो वाजपेयी, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, नरेंद्र कुमार,मनोज चौधरी, पूजा सिंह, नेहा सिंह, राजेंद्र महतो, महानंद महतो, विक्रांत तिवारी, रंजन कुमार, संजय साहू, शशिकांत सिंह, रामसाय मुंडा, रितेश उरांव, आशीष बर्मन आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >