भगत सिंह जयंती पर सिल्ली में 28 सितंबर को रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को मिलेगा हेलमेट और टी-शर्ट

सिल्ली में शहीद भगत सिंह की जयंती पर 28 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन। हेलमेट, टी-शर्ट और प्रशस्ति-पत्र पाएं। रक्तदान कर पुण्य कमाएं।

सिल्ली. शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर भगत सिंह स्मारक मंच की ओर से 28 सितंबर को सिल्ली सामुदायिक अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर में सदर अस्पताल रांची और सिंगपुर नर्सिंग होम की टीम रक्त संग्रह करेगी.

मंच की ओर से लोगों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गयी है. आयोजकों के अनुसार रक्तदान करने वालों को हेलमेट, टी-शर्ट और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >