बैंक ऑफ इंडिया ने लगाया वित्तीय समावेशन शिविर

बुकबुका पंचायत भवन में वित्तीय समावेशन (फाइनेंशियल इनक्लूजन) शिविर का आयोजन किया गया.

लोगों को दी सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी खलारी. बैंक ऑफ इंडिया खलारी शाखा के द्वारा गुरुवार को बुकबुका पंचायत भवन में वित्तीय समावेशन (फाइनेंशियल इनक्लूजन) शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में उपस्थित ग्राहकों एवं आमजन को शाखा प्रबंधक शशि भूषण प्रसाद ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) एवं अटल पेंशन योजना (एपीवाइ) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर बैंक ग्राहकों से अपील की गयी कि वे समय पर अपने बैंक खातों का केवाइसी करायें तथा खातों को आधार से लिंक कर वित्तीय सेवाओं का लाभ सुनिश्चित करें. वहीं शिविर में इच्छुक लाभार्थियों को कई योजनाओं के लिए एनरोलमेंट भी किया गया. शिविर में शाखा प्रबंधक शशि भूषण प्रसाद के अलावा ब्रांच एडमिन इंचार्ज रजत कश्यप सहित बैंक के बिजनेस करेस्पॉन्डेंट स्टाफ एवं बैंक ग्राहक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >