सिल्ली में खुले में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध

अब मांस विक्रेताओं को मांस की बिक्री ढंक कर करनी होगी

सिल्ली. सिल्ली थाना क्षेत्र में अब खुले में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अब मांस विक्रेताओं को मांस की बिक्री ढंक कर करनी होगी. इसे लेकर सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार ने गुरुवार को निर्देश जारी किया है. निर्देश के अनुसार मांस विक्रेताओं को अब लाइसेंस लेकर नियमों का अनुपालन करना होगा. वहीं काला शीशा से ढंक कर मांस की बिक्री करनी होगी. नियम की अवहेलना करने पर विक्रेताओं पर कार्रवाई की जायेगी. थाना प्रभारी ने बताया की उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >