अध्यक्ष फूलदेव और सचिव बने बालेश्वर

कल्याणपुर की प्रसिद्ध जिउतिया जतरा को लेकर ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार को आशिक अली की अध्यक्षता में हुई.

प्रतिनिधि, पिपरवार.

कल्याणपुर की प्रसिद्ध जिउतिया जतरा को लेकर ग्रामीणों की बैठक शुक्रवार को आशिक अली की अध्यक्षता में हुई. इसमें 16 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय जतरा पर चर्चा की गयी. बैठक में बताया गया कि इस वर्ष सीसीएल सीएमडी एनके सिंह मुख्य अतिथि व पिपरवार जीएम संजीव कुमार विशिष्ट अतिथि होंगे. जतरा के बेहतर आयोजन का निर्णय लिया गया. सर्वसम्मति से जतरा के सफल आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया. फूलदेव टाना भगत जतरा कमेटी के अध्यक्ष बनाये गये. वहीं, उपाध्यक्ष निर्मल उरांव, सचिव बालेश्वर उरांव, कोषाध्यक्ष मानेश्वर टाना भगत व अरूण उरांव बनाये गये. इसके अलावा प्रमुख रीना कुमारी, जिप सदस्य नेहा उरांव, आशिक अली, कासिम उर्फ मुन्ना, शिव शंकर साव, एलेक्जेंडर तिग्गा, बसंत नरायण महतो, नागेश्वर महतो सरंक्षक बनाये गये. बैठक में शांति समिति का भी गठन किया गया. जिसके जिम्मे जतरा की सुरक्षा व्यवस्था होगी. इसके लिए अध्यक्ष धनेश्वर गंझू, उपाध्यक्ष अर्जुन गंझू, सचिव टिकेश्वर महतो बनाये गये. मौके पर वीरेंद्र महतो, अब्दल अंसारी, दिनेश टाना भगत, बालकांत उरांव, मणिकांत उरांव, जागेश्वर टाना भगत, रंजीत उरांव, इंद्रजीत उरांव, श्रीवास्तव उरांव, मिसरा पासवान, विनोद पासवान, विनोद पासवान, श्रीवास्तव पासवान, बालेश्वर गंझू, कयूम अंसारी, इदरीस अंसारी, सचिन पासवान, पंकज दास, सुरेश करमाली, याकूब अंसारी, अर्जुन पासवान, अरविंद पासवान, संजय पासवान, सरोज देवी, मधुलता देवी, पुष्पा देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra rana

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >