झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में स्पीकर के व्यवहार से नाराज बाबूलाल मरांडी ने कह डाली ये बात

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्थानीयता व नियोजन नीति जैसे अहम विषय पर सदन में चर्चा हुई. मैं भी इस विषय पर कुछ कहना चाहता था. मैंने तीन बार हाथ उठाया, लेकिन स्पीकर ने नजरअंदाज कर दिया. इससे मैं आहत हूं.

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति विधेयक को बिना किसी बदलाव के फिर से पारित कराए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा अध्यक्ष के व्यवहार पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि विधेयक पर राज्यपाल की आपत्ति के बाद भी बिना किसी संशोधन के इसे पारित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि स्थानीयता एवं नियोजन नीति पर हेमंत सोरेन सरकार की मंशा साफ नहीं है. स्पीकर पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सदन में जब भी कोई वरिष्ठ विधायक या मंत्री अपना हाथ उठाता है, तो स्पीकर उन्हें बोलने का मौका देते हैं. आज मैंने कई दफा अपना हाथ उठाया और अपनी बात रखनी चाही, लेकिन स्पीकर ने मुझे बोलने का मौका नहीं दिया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि स्पीकर के इस व्यवहार से वह आहत महसूस कर रहे हैं. कहा कि यह पहला मौका नहीं है, जब मुझे सदन में इस कदर नजरअंदाज किया गया हो, लेकिन आज मेरे साथ जैसा व्यवहार हुआ, उसने मुझे काफी परेशान किया है. बाबूलाल मरांडी ने इसे दुर्भावना से प्रेरित व्यवहार करार दिया. कहा कि स्पीकर के इस व्यवहार से मैं अपमानित महसूस कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का यह व्यवहार अलोकतांत्रिक एवं राजनीति से प्रेरित है. साथ ही कहा कि ऐसा नहीं है कि आज विधानसभा में किसी को बोलने का मौका नहीं मिला. सिर्फ मुझे ही नहीं बोलने दिया गया. मैंने बार-बार हाथ उठाया, लेकिन मुझे बोलने का मौका नहीं मिला. हालांकि, अध्यक्ष ने अन्य लोगों को बोलने का मौका दिया. इसलिए मैंने सदन से बाहर आने का फैसला किया.

कैबिनेट से निर्णय लेकर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करे सरकार : बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय पर मीडिया के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया. कहा कि स्थानीय और नियोजन नीति पर राज्य सरकार द्वारा सदन में पेश बिल के संबंध में मुझे दो शब्द भी बोलने नहीं दिया गया, यह सदन के एक वरिष्ठ सदस्य का अपमान है. उन्होंने कहा कि मैं केंद्र में मंत्री रहा हूं. सांसद भी रहा हूं. लोकसभा और राज्यसभा में यदि कोई वरिष्ठ सदस्य बोलने केलिए हाथ उठाता है, तो उसे बोलने का अवसर जरूर दिया जाता है. स्थानीयता व नियोजन नीति जैसे अहम बिल पर सदन में चर्चा हो रही थी और मैं उस पर अपनी बात रखना चाहता था. इसके लिए मैंने तीन बार हाथ उठाया, लेकिन स्पीकर ने मुझे पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया. बोलने का अवसर नहीं दिया.

Also Read: 1932 खतियान आधारित बिल बिना संशोधन के पास, हेमंत सोरेन बोले- अटॉर्नी जनरल का परामर्श तर्कसंगत नहीं

विधायक के नाते मैं भी हूं बोलने का हकदार : बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि सदन के नेता और नेता प्रतिपक्ष दोनों के बोलने के बाद अगर स्पीकर ने किसी और सदस्य को बोलने का मौका नहीं दिया होता, तो मुझे इतनी तकलीफ नहीं होती. लेकिन, विधानसभा अध्यक्ष ने सिर्फ मेरे साथ अपमानजनक व्यवहार किया. उन्होंने कहा कि मैं इसलिए भी दुखी और पीड़ित महसूस कर रहा हूं कि विधानसभा अध्यक्ष भले मुझे भाजपा का नहीं मानें, लेकिन एक विधायक के नाते मैं राज्य के महत्वपूर्ण विषय पर अपनी राय देने का हकदार हूं. आखिर क्षेत्र की जनता ने मुझे इसीलिए तो चुना है. उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने जिन विधेयकों को सुझावों के साथ लौटाया था, उसी स्थानीय और नियोजन नीति बिल को सदन में फिर से हू-ब-हू पारित करके हेमंत सरकार राजनीति कर रही है. इन दोनों विधेयकों पर सरकार की मंशा साफ नहीं है.

अर्जुन मुंडा की सरकार गिराकर सीएम बने थे हेमंत सोरेन

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा राज्य की जनभावना का सम्मान करती है. अलग झारखंड राज्य का निर्माण इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक (10 वर्ष) केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की सरकार रही. झारखंड में अधिकांश समय राष्ट्रपति शासन रहा. कई सरकारों में हेमंत सोरेन उपमुख्यमंत्री रहे. स्थानीय नीति के मुद्दे पर ही उन्होंने अर्जुन मुंडा की सरकार को गिराकर मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली. लेकिन, कभी भी नियोजन नीति को लेकर कोई पहल नहीं की. उन्होंने कहा कि नियोजन और स्थानीयता तय करना राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में है. उनकी सरकार ने कैबिनेट में निर्णय लेकर नियुक्तियां कीं थीं. अर्जुन मुंडा की सरकार ने भी नियुक्तियां की और फिर रघुवर दास की सरकार ने वर्ष 2016 में नीति बनाकर नियुक्तियां कीं.

Also Read: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र, आज सदन में आएंगे 1932 खतियान आधारित स्थानीयता समेत तीन विधेयक

युवाओं को नौकरी देना है, तो उसे नीतियों में न उलझाएं

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य गठन से लेकर वर्ष 2019 तक भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने ही नियुक्तियां कीं. हेमंत सरकार ने तो नियमावली के नाम पर केवल युवाओं को धोखा दिया है. हेमंत सोरेन के सरकार में हुई नियुक्तियां नाम मात्र की हैं. जो नियुक्तियां हुई भी हैं, उसकी प्रक्रिया रघुवर दास की सरकार में शुरू की गई थी. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार यदि युवाओं को नौकरी देने का इरादा रखती है, तो उसे नीति में उलझाने से बचना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >